BPEO ऑफिस का शिक्षकों ने किया घेराव, रिश्वतखोरी के आरोपों से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 05:15 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) भवानीगढ़ के खिलाफ आज विभिन्न शिक्षक संगठनों ने रोष प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की। शिक्षकों ने बीपीईओ पर कथित रूप से रिश्वतखोरी, शिक्षकों को परेशान करने तथा अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता देवी दयाल, अवतार सिंह भलवान, वरिंदरजीत सिंह बजाज, गुरसेवक सिंह क्लेर, फकीर सिंह टिब्बा, ज्योतिंदर ज्योति और सरबजीत सिंह पुन्नांवाला ने कहा कि उक्त अधिकारी के पास चार ब्लॉकों का प्रभार है और उनके खिलाफ लंबे समय से शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पहले पूरे मामले को जिला शिक्षा अधिकारी, संगरूर के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शिक्षक संगठनों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

नेताओं के अनुसार, आज पहले बीपीईओ के साथ बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर शिक्षकों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घेराव और विरोध प्रदर्शन जारी था।

इस अवसर पर गुरलाभ सिंह, हुशियार सिंह, घरिंदर सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, सुंदर सिंह, जसविंदर पाल समरा, कश्मीर सिंह, स्विंदर पाल जोशी, हरजिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, जरनैल सिंह, बग्गा सिंह, वीर सिंह, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News