सरकार की सख्ती के बाद तहसीलदारों का U-Turn, अब ले लिया यह फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 07:20 PM (IST)

पंजाब  डैस्क  :  पंजाब में हड़ताल पर चल  रहे तहसीलदारों  को  लेकर  बड़ी खबर  सामने आ रही  है। बताया जा रहा है कि  तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।  पंजाब सरकार के कड़े रुख को भांपते तहसीलदारों ने देर शाम अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। सरकार की सख्ती के बाद तहसीलदारों ने बिना शर्त काम पर वापसी का ऐलान किया है और  रजिस्ट्रियों  सहित सभी काम शुरू करने की घोषणा की गई है। तहसीलदारों के इस फैसले से रजिस्ट्री करवाने  वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तहसीलदारों के हड़ताल पर रहने से रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप्प  हुआ पड़ा था, जिसके मद्देनजर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं पंजाब सरकार की तरफ से आज  250 से ज्यादा तहसीलदारों के तबादले कर दिए गए जिसमें  58 तहसीलदार  व  177  नायब  तहसीलदार शामिल थे।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सी.एम.  भगवंत मान ने गत दिवस लोगों को परेशान होता देख सभी तहसीलदारों को काम पर लौटने के निर्देश दिए थे,  जिसके बाद कुछ जगहों पर तो तहसीलदारों ने डयूटी ज्वाइन कर ली थी,  पर कुछेक स्थानों पर तहसीलदार अपने फैसले पर अड़े हुए थे,  जिसके  बाद 16  तहसीलदारों को सस्पैंड कर दिया गया। वहीं  आज पंजाब सरकार के  कड़े  रुख  को देखते तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी  है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News