मां वैष्णो देवी से लौट रही टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, 2 की मौ'त, 14 लोग घायल
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 12:25 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : आज सुबह अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आज सुबह मां वैष्णो देवी से लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर बटाला के पास उधोवाल अडा में हादसाग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, उधोवाल अड्डा में एक टिपर अचानक पक्की सड़क से नीचे कच्ची सड़क पर आ गया। इस दौरान टूरिस्ट बस ने पीछे से आ रहे टिपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए। उनमें से 3 को बटाला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसके बाद घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। सभी घायल मानसा साइड के बताए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

