Duty से लौटते वक्त ASI के साथ हुआ भयानक हादसा, दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:07 PM (IST)

दसूहा : दसूहा थाने में तैनात ए.एस.आई. जसवीर सिंह की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में दसूहा थाने के एस.एच.ओ. बलविंदर सिंह ने बताया कि गत रात्रि वह दसूहा-हाजीपुर चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। आज सुबह जब वह ड्यूटी से दसूहा थाने की ओर लौट रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके परिवार को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दसूहा सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक ए.एस.आई. मुकेरियां थाने के महेंदीपुर गांव के रहने वाले था। उसका बेटा वायुसेना में कार्यरत है। इस मौके पर दसूहा के SHO बलविंदर सिंह ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी की अचानक मौत से पुलिस विभाग को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे, जिससे क्षेत्रवासियों को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सी.सी.टी.वी. के जरिए जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here