ससुरालियों से परेशान तीन माह की गर्भवती महिला का खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 06:29 PM (IST)

अबोहर (नागपाल): गांव निहालखेड़ा निवासी करीब 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर बीती रात घर में ही रखी किसी विषैली वस्तु का सेवन करके आत्म हत्या का प्रयास किया। महिला तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है। उसकी हालत बिगडऩे पर उसे तुरंत ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इस बारे जानकारी देते हुए गांव पटी सदीक निवासी करीब 23 वर्षीय पीड़िता नेहा रानी की मां निर्मला रानी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बेटी नेहा की शादी गांव निहालखेड़ा निवासी रवि कुमार से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज आदि लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। उसने बताया कि वर्तमान में वह करीब 3 माह की गर्भवती है, लेकिन उसका पति और ससुराल के लोग उसे मारपीट कर घर से निकालना चाहते हैं। इसी बात से आहत होकर उसने बीती रात किसी विषैली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना का पता चलते ही वह अपने पति के साथ मौके पर पहुंची तथा गंभीर हालत में उसे अबोहर के अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने नेहा के बयान दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News