नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा बजरी से भरा ट्रक, मंजर देख सहमे लोग
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 02:35 PM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के धारीवाल कस्बे के पास अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर बजरी से भरा एक ट्रक पलट गया। ड्राइवर के मुताबिक, चलते ट्रक की मेन बेल्ट टूटने के कारण उसका ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान मंजर देख लोग सहम गए। नजदीक ही एक अस्पताल में काम करने वाले कुछ लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जिसे पास के संधू अस्पताल के डॉक्टरों ने फ्री फर्स्ट एड दिया।

ड्राइवर अमरीक सिंह बटाला का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह पठानकोट से बजरी लोड करके अमृतसर जा रहा था और जब वह धारीवाल के पास पहुंचा तो यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक बुरी तरह डैमेज हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

