दीवाली पर आतंकी हमले का खतरा, पंजाब में हार्इ अलर्ट जारी

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट के तहत राज्य में अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट मुताबिक आतंकवादियों की तरफ से दीवाली पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है। पंजाब डी.जी.पी. ने सभी रेंज के आईजी, डी.आई.जी, तमाम जिलों के एस.एस.पी. और अन्य पुलिस अफसरों को अलर्ट किया है। 

PunjabKesari
यह भी बताया गया कि आई.एस. आई. ने पंजाब में दहशत फैलाने के लिए राज्य में 'स्लीपर सैल' भी बनाए हुए हैं। इस रिपोर्ट के बाद पंजाब पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

PunjabKesari

रिपोर्ट अनुसार विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों से मिलकर आई.एस.आई., लश्कर-ए-तैयबा और खालिस्तानी समर्थक संगठन दीवाली के दौरान पंजाब में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News