Ludhiana : रंजिश में दो युवकों पर हमला, बीच बाजार मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 03:13 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): रंजिश के चलते सरे बाजार 5 बदमाशों ने 2 युवकों का रास्ता रोका और मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और धमकाते हुए फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने पीड़ित युवक के भाई अभिषेक सोनी निवासी न्यू हरगोबिंद नगर के बयान पर सन्नी,लंबू,दिव्यांशु निवासी राम नगर, हरमन संधु और 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसका छोटा भाई अकाश सोनी अपने दोस्त गग्गू सहोता के साथ घर की तरफ जा रहा था। स्माइल हाऊस डेंटल क्लीनिक के निकट बदमाशों ने दोनों का रास्ता रोका और आकाश और गग्गू पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया । छोटे भाई आकाश ने उसे मोबाइल पर जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो सभी आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपी उसके भाई आकाश और गग्गू का कीमती मोबाइल छीन कर भी फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि हमला करने वाले अधिकतर बदमाश इलाके में चिटटा बेचता है। उन्होंने चिटटा बेचने का कई बार विरोध जताया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके भाई आकाश सोनी से रंजिश रखते है। इस सबंधी जाच अधिकारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते पीड़ित पक्ष के 2 युवक आकाश और गग्गू पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

