पंजाब में मंडरा रहा आतंकी हमले का खतरा, थानों के लिए जारी हुए ये आदेश
punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 09:56 AM (IST)

लुधियाना(राज): तरनतारन के थाने में हुए हमले के बाद लगा रहा था खतरा टल गया है। लेकिन, अभी पंजाब पर खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने फिर से अलर्ट रहने के इनपुट्स दिए है। सूत्रों की माने तो सबसे ज्यादा खतरा हाईवे पर थानों प मंडरा रहा है। जिस कारण कमिश्नरेट पुलिस की टेंशन बढ़ी हुई है। इसलिए उच्चाधिकारियों ने थानों की दिवारों को ऊंची करने के साथ-साथ थानों के चारों तरफ कंटीली तारें लगाने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही थाने के बाहर से लेकर सौ मीटर के दायरे का एरिया कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के लिए भी कहा गया है। पुलिस तैयारी में लगी हुई है ताकि सुरक्षा पुखता रहे।
दरअसल, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट थी कि पंजाब में कोई आंतकी हमला हो सकता है। हालांकि, पुलिस अलर्ट पर चल रही थी, बावजूद इसके तरनतारन के थाने में रॉकेट लांचर से हमला हो गया था। मगर इस हमले में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। इसके बाद ऐसा लगा शायद अब खतरा खत्म हो गया है। लेकिन, कुछ दिनों बाद अब फिर से अलर्ट रहने के निर्देश दिए है कि खतरा अभी टला नहीं है। सूत्र बताते है कि इस बार लुधियाना को टारगेट किया जा सकता है। लुधियाना एक उद्योगिक नगरी है। जोकि मैनचेस्टर ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। यह भी पता चला है कि थाना साहनेवाल, लाडोवाल, डेहलों यह ऐसे थाने है, जोकि बिल्कुल हाईवे पर बने हुए है। उनकी चिंता पुलिस को ज्यादा है। क्योकि, यह थाने आसानी से टरगेट किए जा सकते है। इसलिए कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने बैठके कर सारी प्लानिंग बनाई है। थानों की दिवारे ऊंची की जा रही है, आसपास कंटीली तारें लगाई जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है।
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
डी.सी.पी. (इंवेस्टीगेशन) वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि महानगर के हर थाने की दिवार ऊंची करने और कंटीली तारें लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाने को कहा गया है। पंजाब पुलिस हर चुनौती के लिए तैयार है और समय आने पर मुंह तोड जवाब दिया जाएगा।