जालंधर में दो भाजपा नेताओं को आतंकी संगठन ने दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 05:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के माहौल को एकाएक अंशात करने में लगे अलगवादी संगठन लश्कर-ए-खालसा द्वारा जालंधर भाजपा के चर्चित युवा नेता हनी कंबोज को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को स्पोकस पर्सन लश्कर-ए-खालसा बताया है। कंबोज को भाजपा छोड़ पंजाब से निकल जाने के लिए कहा और ऐसा न करने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी गई है। 

कंबोज ने इस बारे में बात करते हुए  बताया कि पिछले लगातार 3 दिन से उक्त संगठन की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टार्गेटिव तरीके से उन्हें पहले लश्कर-ए-खालसा वट्सएप ग्रूप में जोड़ कर ये बताने का प्रयास किया गया कि वे उक्त संगठन के टार्गेट पर है। फिर उसके बाद उन्हें काल कर धमकी भरे संदेश देकर धमकाया गया कि भाजपा को छोड़ पंजाब से निकल जाओ नहीं तो परिवार सहित तुम्हारा सोधा लगाया जाएगा। हनी कंबोज ने कहा कि ऐसी घटना से पंजाब सरकार का बड़ा फेलियर सामने आया है कि किस तरह से पंजाब में अलगाववादी लोग बेखौफ होकर उन्हें धमकियां दे रहे है। 

कंबोज ने कहा कि उन्होंने डिप्टी पुलीस कमिश्नर अंकुर गुप्ता के ध्यान में सारा मामला ला दिया है जिस पर उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द ट्रेस आउट करने का आश्वासन दिया है। अगर जल्द ही इस पर कारवाई न हुई तो वे समर्थकों सहित पुलीस व सरकार के खिलाफ एक्शन लेंगे जिसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी व प्रशासन की होगी। यहां ज्ञात हो कि हनी कंबोज भाजपा के कद्दावर नेता नवल किशोर कंबोज के बेटे हैं जो कि शहर में हिंदुत्व का बड़ा चेहरा माना जाता है व कंबोज परिवार संघ परिवार से भी जुड़ा हुआ माना जाता है जिसके मद्देनजर हुई ये कारवाई मानी जा रही है।

आपको बता दें नेताओं को धमकियां मिलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन नेताओं को जान से मारने धमकियां दी जा रही है परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। ऐसे में जालंधर के भाजपा कल्चरल सेल के सह संयोजक सन्नी शर्मा को भी धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया परंतु गत दिन दोबारा उन्हें फोन आया जिसके चलते इस मामले की सूचना पुलिस कमिश्नर को दी। भाजपा नेता सन्नी ने भेजा हुआ मैसेज और कॉल डिटेल दर्ज करवा दी है। सन्नी ने बताया कि उसे लश्कर-ए-खालसा के नाम से वाह्ट्सएप मैसेज भेजा गया है। भाजपा छोड़ कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए कहा ऐसा न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News