आतंकी पन्नू की प्रवासियों को धमकी, 19 अक्तूबर तक छोड़ो पंजाब वर्ना....

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 03:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क  : पंजाब भर में जहां प्रवासियों को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है वहीं, अब उन्हें खालिस्तानी आतंकी संगठन सिफ फॉर जस्टिस (SFJ) ने भी धमकी दे दी है। संगठन के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने प्रवासियों को 19  अक्तूबर तक पंजाब को छोड़ने की बात कही है। उसने एक वीडियो  जारी कर कहा कि अगर प्रवासी पंजाब को छोड़कर नहीं गए तो गंभीर नतीजे भूगतने पड़ सकते हैं। 

CM मान और डीपी को दी धमकी

पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस डीजीपी पर भी निशाना साधा। उसने कहा कि, डीजीपी यादव हिन्दू आतंकवाद फैलाने वालों का साथ दे रहे हैं। उसने सीएम मान को चेतावनी दी है कि, जैसे कांग्रेस और बीजेपी को पंजाब में हाल हुआ है, उसी तरह उनकी पार्टी को भी बिखेर दिया जाएगा।

इस वीडियो में पन्नू ने बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारों को खिलने का भी दावा किया है। स्टेशन पर बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर नारे लिखे गए हैं। उसने ये भी कहा कि, पंजाब में सिर्फ वही रहेगाा जो दिवाली नहीं मनाएगा और केवल बंदी छोड़ दिवस पर दीपमाला करेगा। वहीं इस साल दीवाली पर अयोध्या से हरिद्वार तक ब्लैकआउट करने का दावा किया किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News