कोरोना के कहर के बावजूद अवैध तरीके से मसाज पार्लरों में काम कर रहीं थाईलैंड की लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 08:51 AM (IST)

जालंधर(वरुण): एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर विश्वभर में दहशत का महौल है तो दूसरी तरफ शहर में अवैध तरीके से थाईलैंड की लड़कियां मसाज पार्लरों में काम कर रही हैं। हैरानी की बात है कि कोरोना के कहर के बावजूद यह पार्लर बंद नहीं हुए और न ही इन लड़कियों को वापस भेजा गया व न ही मैडीकल करवाए गए। 

सिटी के अर्बन एस्टेट, गढ़ा के आसपास के इलाके, माडल टाऊन, रामामंडी व जालंधर-फगवाड़ा हाइवे पर स्थित मसाज पार्लरों में थाईलैंड की लड़कियां काम कर रही हैं। हालांकि पार्लरों के अंदर भारतीय लड़कियां भी हैं लेकिन थाईलैंड की लड़कियों की ज्यादा डिमांड होने के कारण मसाज पार्लर वाले बिना किसी खौफ के उनसे मसाज के साथ-साथ देह व्यापार का काम करवा रहे हैं। 

टूरिस्ट वीजा पर आकर जालंधर में मसाज व देह व्यापार का काम कर रही थाईलैंड की लड़कियां कहां-कहां रह रही हैं व उनकी गिनती कितनी है, पुलिस ने अभी तक ऐसी कोई जांच नहीं की। बता दें कि थाईलैंड में चाइना से आए लोगों की भरमार है जबकि कुछ समय पहले ही जालंधर में मसाज पार्लर खोल कर बैठे लोगों ने थाईलैंड से नया स्टाफ भी मंगवाया था। मसाज पार्लरों में आई विदेशी लड़कियों व देह व्यापार के धंधे को लेकर पुलिस ने कुछ समय पहले रेड भी की थी, लेकिन इन पार्लरों में दोबारा काम शुरू कर हो चुका है। एक तरफ कोरोना वायरस के चलते लोगों को सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है तो दूसरी तरफ इस मुद्दे से प्रशासन बेखबर है। 

मैसेज करके ग्राहकों को बुलाया जा रहा पार्लर
हैरानी की बात है कि कोरोना की इतनी दहशत होने के बाद भी मसाज पार्लर वाले लोगों को मैसेज व थाईलैंड की लड़कियों की तस्वीरें डाल कर पार्लरों में बुला रहे हैं। ग्राहकों से 2500 रुपए लिए जा रहे हैं जिसमें से 1000 रुपए बाहर टेबल पर व 1500 रुपए थाईलैंड की लड़की को दिए जाते हैं। हालांकि वायरस से बचने के लिए पार्लरों में कोई सुविधा नहीं है। इस संबंधी डी.सी.पी. इंवैस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने कहा कि शहर में थाईलैंड की लड़कियां काम कर रही हैं, इसके बारे मुझे कोई जानकारी नहीं। पुलिस के पास थाईलैंड से आई लड़कियों का कोई डाटा नहीं है। अगर उनकी शहर में मौजूदगी है तो उसकी जांच करवा कर मैडीकल करवाया जाएगा।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News