आखिरकार बैसाखी बंपर में 6 करोड़ जीतने वाले शख्स का पता चल ही गया, जानें कौन बना करोड़पति

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर का नतीजा आ गया है और इसका पहला इनाम जो कि 6 करोड़ रुपए है लुधियाना में बिकी टिकट का लगा है। करोड़ों की लॉटरी जीतने वाला लापता विजेता मिल गया है। लॉटरी के 6 करोड़ रुपये का बैसाखी बंपर जीतने वाले शख्स की पहचान हो गई है। यह लॉटरी दिल्ली के एक रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने लुधियाना की एक एजेंसी से खरीदी थी, जिससे वह करोड़पति बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह इनाम दिल्ली के वेस्ट विहार में रहने वाले रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश ने जीता है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह पिछले 30 सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। यह बैसाखी बंपर का टिकट 1 अप्रैल को घंटाघर स्थित एक दुकान से खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर ड्रॉ निकला जिसमें उन्होंने 6 करोड़ का पहला इनाम जीता है। पहले इनाम का विनिंग नंबर B-सीरीज 520720 है। ओमप्रकाश ने यह लॉटरी टिकट 500 में खरीदा था। 

अब जब ओम प्रकाश को पता चला है कि वह 6 करोड़ रुपये के मालिक बन गए हैं, तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ओम प्रकाश के बेटे मनोज ने कहा कि उनके पिता को पोस्ट ऑफिस से पेंशन मिलती है, इसलिए उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। वह इनाम में मिली रकम का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं। वह अपने इलाके के जरूरतमंद लोगों और अनाथालयों की मदद जरूर करेंगे। यह रकम उनके परिवार के लिए काफी है। आज पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

दूसरी ओर, रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओम प्रकाश ने कहा कि उनके रिश्तेदार लुधियाना में रहते हैं। वे अक्सर लुधियाना आते रहते हैं। वे पिछले 30 सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। कभी-कभी उन्हें अपने रिश्तेदारों से कूरियर के जरिए भेजे गए लॉटरी टिकट मिल जाते थे। जब मैंने लॉटरी एप्लीकेशन चेक किया, तो पता चला कि मैंने बंपर इनाम जीता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News