बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 04:05 PM (IST)

लुधियाना : हंबड़ा रोड स्थित कारोबारी की मां और पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात 2 महीने पहले काम छोड़ चुके ड्राइवर ने ही अपने 2 साथियों के साथ मिलकर की थी। आठ दिनों के अंदर-अंदर पुलिस ने इस वारदात को सुलझाकर 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। जबकि उनका एक तीसरा साथी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी हैबोवाल का रहने वाला रोशन कुमार और अमृतसर का रहने वाला गुरजीत सिंह उर्फ सोनू है। जबकि फरार आरोपी पम्मा है। पकड़े गए आरोपियों से 6 सोने की चूड़ियां, 2 अंगूठियां, एक सोने की चेन, कांटे का जोड़ा और एक्टिवा बरामद हुई है।
जानकारी देते हुए ज्वाइंट सी.पी. सोमया मिश्रा, ए.डी.सी.पी. समीर वर्मा, ए.सी.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि 23 मई को रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके घर पर मां, पत्नी और बेटा मौजूद था। इस दौरान एक्टिवा सवार तीन नकाबपोश युवक उसके घर पर आए और उसके परिवार को बंधक बनाकर सोने के गहने एवं कैश लूट कर ले गए। इसके बाद थाना पी.ए.यू. के एस.एच.ओ. रजिंदरपाल सिंह ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस को एक फुटेज मिली। जिसके बाद उनकी जांच आगे बढ़ी। जांच में सामने आया कि फुटेज में नजर आने वाला युवक रोशन है, जोकि कारोबारी के घर पर ड्राइवरी करता था और 2 महीने पहले काम छोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने पहले रोशन और फिर उसके साथी गुरजीत को काबू कर लिया।
एस.एच.ओ. रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले एक दर्जन के करीब केस दर्ज हैं। रोशन को पता था कि कारोबारी के घर की महिलाएं सोने के गहने पहनती हैं। इसलिए उसने अपने दोस्त गुरजीत और पम्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब तीसरे आरोपी पम्मा की तलाश में छापेमारी कर रही है।
गुरजीत ने अपने साथियों को हिस्से में दे दी थी नकली चूड़ियां
पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने सोने के गहने आपस में बांट लिए थे। इसमें गुरजीत बहुत शातिर अपराधी है। उस पर शराब के ठेके लूटने के कई केस दर्ज हैं। उसने अपने दोस्तों के साथ भी धोखाधड़ी की। लूट के माल की हिस्सेदारी में उसने अपने साथियों को 6 नकली सोने की चूड़ियां थमा दी थीं। लेकिन, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ दौरान असली चूड़ियां निकलवा ली थीं। उससे नकली चूड़ियां भी मिली हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

आज का पंचांग- 22 सितंबर, 2023

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रु तक की सहायता, बघेल सरकार ने जारी किया आदेश