गायब 328 स्वरूप मामला, शिरोमणि कमेटी के 40 अधिकारी फिर तलब

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 01:00 PM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में गठित विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के 40 वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पेश होने के लिए सम्मन भेजे हैं। इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए श्री हरिमंदिर साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने जांच प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को दी जा रही कथित मानसिक परेशानी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया एवं अन्य साधनों से पता चला है कि एस.आई.टी. ने बयान दर्ज करने के लिए 40 लोगों को दोबारा तलब किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पहले भी डा. ईशर सिंह की रिपोर्ट के दौरान सभी के बयान दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जांच होनी चाहिए, ताकि ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो सके। लेकिन जांच के नाम पर किसी का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न (हैरान-परेशान) नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा जांच टीम को हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है और खुद एस.आई.टी. प्रमुख ने भी इसकी पुष्टि की है।

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार को चाहिए कि वे जांच को सुचारू ढंग से चलाएं और बिना वजह अधिकारियों पर मानसिक दबाव न डालें। जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और वास्तविकता सामने आनी चाहिए, लेकिन सरकार को मानवीय मूल्यों का भी ध्यान रखना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News