मजीठा पुलिस स्टेशन मामले में नया मोड़, बिक्रम मजीठिया के वकील को मिली राहत
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 12:47 PM (IST)
अमृतसर: मजीठा पुलिस स्टेशन मामले में नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील बिक्रमजीत सिंह बाठ को बेगुनाह करार दिया गया है। इसी के चलते उनका नाम केस से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि, इस केस के लिए पुलिस ने 5 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। टीम द्वारा अमृतसर कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद वकील बाठ का नाम FIR से हटा दिया गया है।
आपको बता दें कि बिक्रमजीत सिंह बाठ, बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील बनकर मजीठा पुलिस स्टेशन गए थे। बिक्रमजीत सिंह बाठ की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पहले FIR में बिक्रम सिंह मजीठिया समेत 5 नेताओं के नाम थे, जिसमें बिक्रमजीत सिंह बाठ का नाम भी शामिल था। SIT जांच के बाद बाठ को इससे बरी कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

