खेल जगत को बड़ा झटका, इस दिग्गज हॉकी खिलाड़ी का देहांत

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 04:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (ललन): पूर्व हॉकी खिलाड़ी और एशियन खेलों में  सिल्वर मैडल विजेता टीम के मैंबर बलबीर सिंह जूनियर का देहांत हो गया है। बलबीर सिंह जूनियर 89 साल के थे और पिछले लम्बे समय से बीमार थे। बलबीर सिंह चंडीगढ़ के सैक्टर-34 में स्थित अपने घर में रहते थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके देहांत से खेल जगत को बड़ा सदमा लगा है। उनकी पत्नी सुखपाल कौर ने बताया कि बलबीर सिंह अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गए हैं, पुत्र हरमनजीत कैनेडा में रहता है, जबकि बेटी मनदीप अमेरिका में रहती है। पिता के देहांत की ख़बर सुनकर उनकी बेटी आ गई परन्तु पुत्र नहीं पहुंच पाया है।

PunjabKesari

सिर्फ़ छह साल की उम्र से ही हॉकी स्टिक पकड़ने वाले बलबीर सिंह जूनियर राष्ट्रिय हॉकी का एक प्रसिद्ध चेहरा थे। वह मेजर के तौर पर 1984 में फ़ौज से रिटायर हुए थे। उन्होंने भारतीय हॉकी को शिखरों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण 1957 से 1959 तक की रेलवे टीम राष्ट्रिय चैंपियन थी।

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर से ग्रेजुएशन पूरी करने वाले बलबीर जूनियर के कैरियर में नया मोड़ तब आया, जब उन्होंने 1962 में फ़ौज की नौकरी शुरू की। वह नैशनल हॉकी टूर्नामैंट में दिल्ली में फ़ौज के लिए खेलते थे। उन्होंने केनिया खिलाफ टैस्ट मैच भी खेले। वह किसी समय पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम के कप्तान होते थे। बलबीर सिंह जूनियर नेशनल में भी पंजाब राज्य की टीम का हिस्सा थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News