Punjab: हवस के अंधे ससुर ने बहू से पार की दरिंदगी की हदें, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 01:08 PM (IST)

लुधियाना : जिले में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायद दी है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। 

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसका ससुर भी पर गंदी नजर रखे हुए था। उसने कई बार अपने पति को ससुर की शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुई। उलटा उसका पति उसके उसे ही गलत कहने लगा और अपने पिता का साथ देने लगा। पीड़िता ने बताया कि गत 14 दिसंबर को उसके ससुर ने उसे किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया। इस दौरान उसके ससुर ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने के बाजवदू उसका ससुरा नहीं माना। 

पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन फिर पति के काम पर जाने के बाद उसका ससुर उसे डराने धमकाने लगा और उसे गंदे इशारे करने लगा। ससुरी की लगातार उस हरकतों से वह परेशान हो गई। युवती ने बताया कि इसके बाद उसने अपना ससुराल छोड़ किसी तरह अपनी जान बचाई। मायके आने के बाद उसने लुधियाना पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News