विवाह का झांसा देकर लड़की से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, डॉक्टर के पास पहुंची तो परिवार के उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 12:19 PM (IST)

भोगपुर (सूरी): थाना भोगपुर के एक गांव में अवैध संबंधों के कारण लड़की के गर्भवती होने और गर्भ को 9 महीने का समय बीतने के बाद परिवार को पता लगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी की मां की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस की तरफ से मुलजिम खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार एक महिला अपनी बेटी को कई दिनों से परेशान देख रही थी और बेटी का पेट बाहर को दिख रहा था। मां जब भी इसका कारण पूछती तो बेटी अपनी मां को कहती थी कि वह मिट्टी खाने की आदी है, जिस कारण उसका पेट बढ़ गया है। 

बेटी की मां को शक होने पर वह अपनी उसको चेकअप के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में लेकर गई। वहां लड़की की माँ के पैरों के नीचे से ज़मीन निकल गई जब डाक्टर ने बताया कि उसकी लड़की 9 महीने की गर्भवती है। परेशान मां ने लड़की को इस गर्भ संबंधी सख़्ती के साथ पूछा तो उसने कहा कि उसके गांव का लड़का विक्की विवाह का झांसा देकर उसके साथ पिछले कई महीनों से मर्जी खिलाफ संबंध बना रहा है। 

विक्की की तरफ से ऐसा घिनौना काम किए जाने के कारण वह गर्भवती हो गई परंतु डर के कारण उसने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। गुरूवार जब लड़की की डाक्टरी जांच दौरान उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ तो उसकी मां का सदमें के कारण बुरा हाल था। 

थाना भोगपुर को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस चौकी पचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से जानकारी के ली। इसमें साफ़ हो गया कि लड़की के साथ दुष्कर्म होता रहा और लड़की अब 9 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने लड़की की मां की तरफ से दिए गए बयानों पर कार्यवाही करते आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News