गम में बदला खुशी का माहौल: शगुन के बाद लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता, हैरान करने वाला मामला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:27 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना सिटी तरनतारन में मंगलवार दोपहर को शगुन के दौरान लड़के को शवारा लगाने के बाद, अगले दिन लड़की परिवार द्वारा शादी से इंकार करने का अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी इलाके में काफी चर्चा बनी हुई है। पुलिस ने लड़के और लड़की परिवार की शिकायत पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Shagun Ceremony

मनजिंदर सिंह व किसान संघर्ष कमेटी के नेता निर्मल सिंह निवासी पंडोरी सिधवां ने बताया कि दिलजीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह, जो उसका चचेरा भाई है, की सगाई करीब डेढ़ साल पहले तरनतारन जिले के एक गांव की लड़की वीरपाल कौर से मंगनी हुई थी। दलजीत सिंह थोड़ा दिव्यांग है, जिसके बारे में लड़की के परिवार को सारी जानकारी थी। कल यानि सोमवार को लड़की परिवार वाले दलजीत सिंह को खुशी का इजहार करते हुए शगुन की रस्म अदा की, बाकी रस्में पूरी की गईं। उन्होंने बताया कि जब दलजीत का शगुन लगने वाला था, तो अचानक हाई ब्लड प्रेशर की वजह से वह घबरा गया, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे उठाकर स्टेज पर बिठा दिया। यह सब होने के बाद लड़की के घरवाले शगुन करके चले गए। जिसके बाद देर शाम लड़की के घरवालों ने फोन करके लड़के परिवार को बताया कि उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं है, जिसके चलते लड़के के घरवाले मंगलवार को बारात लेकर पैलेस न आएं। इस फोन के बाद खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया।

थाना सिटी तरनतारन पहुंचे लड़के के घरवालों ने आरोप लगाया कि शादी के दिन लड़की वालों का पूरा स्वागत किया गया और उनकी मांग पर मीट और शराब भी परोसी गई, जिसके लिए लड़के के घरवालों ने करीब चार लाख रुपये खर्च किए, लेकिन यह उनकी समझ से परे है कि लड़की के घरवालों को सारी जानकारी होने के बावजूद भी वह मौके पर आकर शादी करने से मना कर दिया। लड़के के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि लड़का लड़की से शादी करने के लिए तैयार है।

इस बारे में जब लड़की के घरवालों से बात करने की पूरी कोशिश की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। लड़की के घरवालों के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद ही वे कोई जानकारी दे पाएंगे।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस बारे में थाना प्रभारी नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके संबंध में दोनों पक्षों को बुधवार सुनने का समय दिया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News