जीजा जी, मुझे बचा लो'... लुधियाना से लापता नाबालिग के रोते हुए वीडियो और ऑडियो मैसेज ने उड़ाए होश

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 04:04 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक ने उसे अपने साथ ले जाकर बंधक बना रखा है। परिवार का कहना है कि लड़की लगातार व्हाट्सऐप पर वीडियो और वॉइस मैसेज भेज रही है, जिनमें वह रोती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की बहन के मुताबिक, लड़की मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और पिछले करीब दो साल से उसके साथ लुधियाना में रह रही थी। 5 जुलाई को वह घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

परिवार का कहना है कि लड़की की दोस्ती बिहार के सीतामढ़ी निवासी राजू कुमार से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। बहन का आरोप है कि युवक अक्सर लड़की से बात करता था और उसे पैसे भी भेजता था, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी।

instagram dosti

लड़की की बहन ने बताया कि उसके पास लगातार व्हाट्सऐप पर वॉइस मैसेज और वीडियो आ रहे हैं। एक वीडियो में लड़की रोती हुई दिखाई दे रही है, जबकि एक ऑडियो में वह अपने जीजा से बात करने की गुहार लगा रही है। परिवार का आरोप है कि ये संदेश लड़की से दबाव में रिकॉर्ड करवाए जा रहे हैं।

वहीं, कुछ ऑडियो मैसेज में लड़की यह भी कह रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है और उसी से शादी करना चाहती है। हालांकि परिवार का दावा है कि यह बातें उससे जबरन कहलवाई जा रही हैं, क्योंकि वीडियो में वह बेहद परेशान और डरी हुई नजर आ रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News