सिविल अस्पताल में मुलजिमों की भूख हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश
punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 10:51 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : सिविल अस्पताल में कांट्रैक्ट कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही, जिसमें क्रमवार 5 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले दूसरे दिन सलोनी, राकेश कुमार, मनोज कुमार, ममता और प्रिंस कुमार ने भूख हड़ताल रखी। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर रोज पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। एक हफ्ता तक भूख हड़ताल करने के बाद अगले हफ्ते आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। कमेटी सदस्यों ने कहा कि पंजाब सरकार जहां 36 हजार मुलाज़िमों को पक्का कर रही है, वह सिविल अस्पताल लुधियाना के 100 के करीब कच्चे मुलजिमों को भी पक्का करने में क्या हर्ज है। क्योंकि इन मुलजिमों ने कोरोना संकट काल में अभूतपूर्व सेवाएं प्रदान की है अगर यह कर्मचारी रेगुलर हो जाते हैं तो जनता की सेवा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि रेगुलर भर्ती करने के समय उन्हें क्यों अनदेखा किया जाता है जबकि वह अधिक अनुभवी है और रेगुलर सेवा में आने की क्षमता रखते हैं।