संसद में गूंजा लतीफपुरा के पीड़ितों का मुद्दा, रवनीत बिट्टू ने की यह मांग

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 02:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने संसद में लतीफपुरा मुद्दा उठाया है। रवनीत बिट्टू ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है। उन्होंने कहा इस मामले में हर कार्रवाई में मानवता के पक्ष का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इतनी सर्दी में लोगों को बेघर कर दिया गया है। यह घटना बहुत निंदनीय है।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि इन लोगों की हालत देखकर विदेशों की संस्थाए मदद करने की बात कर रही है। हम लोग इनके लिए क्या कर रहे हैं। काफी लोग पाकिस्तान से आकर यह लतफीपुरा में रह रहे थे। जालंधर के लतीफपुरा ये जो हाल हुआ है वह बहुत ही बुरा है। केंद्र सरकार को लतीफपुरा के कुछ न कुछ ऐलान करना चाहिए।

आपको बतां दे जालंधर के लतीफपुरा में लोगों के घरों पर चले बुल्डोजर के बाद बेघर हुए लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित लोग सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। घटनास्थल पर हर पार्टी के नेता पहुंच लोगों की बातें सुन रहे हैं। आपको यह भी बता दें  गत दिन मान सरकार ने घोषणा की है कि जालंधर में उच्च गुणवत्ता वाले घरों का निर्माण करके सभी आर्थिक रूप से कमजोर प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News