सिविल अस्पताल में चल रही हड़ताल को लगा विराम, मिला यह आश्वासन

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 07:13 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल में काम छोड़ो हड़ताल पर चल रहे यूजर चार्जेस कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने आज अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह से मुलाकात की। चंडीगढ़ में हुई इस मुलाकात में आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी उनके साथ थे। कमेटी के चेयरमैन राज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों पर गौर करते हुए डीसी रेट पर वेतन देने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह आश्वासन चंडीगढ़ में यूजर चार्ज मुलाजिम संघर्ष कमेटी की बैठक के दौरान उन्हें दिया।  
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया लेकिन भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों को एक-एक करके पक्का कर रही है। डीसी रेट से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को डीसी रेट से वेतन देने की नीति तैयार की जा रही है। सिविल सर्जन लुधियाना से वित्तीय प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव कैबिनेट की मीटिंग में पारित कर वित्त विभाग को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही डीसी रेट के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 

विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि एक माह में डीसी रेट के आदेश कर्मचारियों को मिल जाएंगे। मीटिंग में अशोक पराशर पत्नी के साथ डा. हरप्रीत सिंह संघर्ष कमेटी के चेयरमैन राजकुमार साथी अध्यक्ष राजकुमार हैप्पी, रजनी बाला, हरजीत कौर और हरप्रीत सिंह गिल उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद पिछले कई दिनों से चल रहे संघर्ष को भी विराम मिल गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News