भारतीय सीमा में आए पाकिस्तानी बच्चे को पाक रेंजर्स को सौंपा

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 12:18 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर): भारत-पाकिस्तान बार्डर पर आए एक 3 वर्षीय बच्चे को पकड़ा है। हालांकि बाद में बच्चे को पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि 1 जुलाई की शाम लगभग 7.15 बजे 3 वर्षीय एक पाकिस्तानी बच्चा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया।

ड्यूटी पर तैनात सीमा प्रहरियों ने बच्चे को देख लिया। उस समय बच्चा बहुत डरा हुआ था और वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था। भारतीय सेना के जवानों ने बच्चे को खाने-पीने का सामान दिया। पाक रेंजर्स से संपर्क कर बच्चे को उन्हें सौंप दिया। बाद में पाक रेंजर्स ने जानकारी जुटाकर बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News