मेले में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से बच्ची की मौ\त का आरोप, परिवार का रो रोकर बुरा हाल
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 01:46 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार) : एक परिवार ने आरोप लगाया है कि फिरोजपुर छावनी में लगे मेले में बिजली का करंट लगने से उनकी करीब 8 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है । बच्ची के परिवार के अनुसार मेले के प्रबंधको द्वारा कथित रूप में बिजली के पुख्ता प्रबंध ना किए होने के कारण उनकी बच्ची को नंगी बिजली की तारों से करंट लग गया और जब उसको इलाज के लिए सिवल हस्पताल फिरोजपुर में ले जाया गया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका के छोटे भाई ने बताया कि जब वो टेंट के पीछे गया तो उसने अपनी बहन को गिरा हुआ देखा तो उसने छोर मचाया और लड़की के परिवार वाले जब लड़की को उठा कर हस्पताल लेकर गए तो अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया । सिवल अस्पताल फिरोजपुर के ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर माणिक ने बताया कि इस बच्ची का परिवार जब बच्ची को अस्पताल लाया तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार ने बताया है कि बच्ची को करंट लगा है। दूसरी और डाक्टर मानिक ने बताया कि बच्ची के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

