पंजाब सरकार ने जारी किया 2017 की छुट्टियों का विवरण
punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2016 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में वर्ष 2017 की सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की है। कैलेंडर वर्ष 2017 के दौरान पंजाब में नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट 1881 के तहत 18 छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सूची के अनुसार शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अतिरिक्त विभिन्न दिवसों व त्यौहारों के अवसर पर 35 छुट्टियां होंगी। इसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, बसंत पंचमी/जन्म दिवस सतगुरु राम सिंह जी 1 फरवरी, जन्म दिवस गुरु रविदास जी 10 फरवरी, महाशिवरात्रि 24 फरवरी, होली 13 मार्च, शहीदी दिवस शहीद-ए-आजम भगत सिंह 23 मार्च, रामनवमी 4 अपै्रल, महावीर जयंती 9 अप्रैल, बैसाखी 13 अप्रैल, जन्म दिवस डा. बी.आर. अम्बेदकर 14 अप्रैल, गुडफ्राई-डे 14 अप्रैल, भगवान परशुराम जयंती 29 अप्रैल, मई दिवस 1 मई, शहीदी दिवस गुरु अर्जन देव जी 29 मई, भगत कबीर जयंती 9 जून, ईद-उल-फितर 26 जून, शहीदी दिवस शहीद ऊधम सिंह 31 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी 15 अगस्त, प्रकाशोत्सव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी 22 अगस्त, जन्म दिवस बाबा श्रीचंद 30 अगस्त, ईद-उल-जूहा (बकरीद) 2 सितम्बर, महाराजा अग्रसेन जयंती 21 सितम्बर, जन्म दिवस श्री भगत सिंह जी 28 सितम्बर, दशहरा 30 सितम्बर, महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर, जन्म दिवस महार्षि वाल्मीकि 5 अक्तूबर, जन्म दिवस श्री गुरु रामदास जी 7 अक्तूबर, दीवाली 19 अक्तूबर, विश्वकर्मा दिवस 20 अक्तूबर, श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व 4 नवम्बर, शहीदी दिवस स. करतार सिंह सराभा 16 नवम्बर, शहीदी दिवस श्री गुरु तेग बहादुर जी 23 नवम्बर एवं क्रिसमस 25 दिसम्बर सरकारी छुट्टियों में शामिल हैं।
इन छुट्टियों के अतिरिक्त सरकारी कर्मचारी आरक्षित रखी 18 और छुट्टियों में से किसी 2 दिन छुट्टी ले सकते हैं। आरक्षित 18 छुट्टियों में 1 जनवरी, लोहड़ी 13 जनवरी, निर्वाण दिवस भगवान आदिनाथ 26 जनवरी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, होला मोहल्ला 13 मार्च, बुद्ध पूर्णिमा 10 मई, निर्जला अकादशी 5 जून, बरसी महाराजा रणजीत सिंह 29 जून, जन्म दिवस बाबा जीवन सिंह 5 सितम्बर, आन्नद चतुर्दशी 5 सितम्बर, मुहर्रम 1 अक्तूबर, करवाचौथ 30 अक्तूबर, जन्म दिवस बाबा बंदा सिंह बहादुर 16 अक्तूबर, गौवर्धन पूजा 20 अक्तूबर, जन्म दिवस संत नाम देव 31 अक्तूबर, नया पंजाब दिवस 1 नवम्बर, जन्म दिवस पैगम्बर मोहम्मद साहिब (मिलाद उल्ल नबी या ईद-ए-मिलाद) 2 दिसम्बर और फतेहगढ़ शहीदी जोड़ मेला 25, 26, 27 दिसम्बर की आरक्षित छुट्टियां शामिल हैं।
नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट 1881 अधीन होने वाली छुट्टियां-पंजाब में 15 छुट्टियां घोषित की गई हैं जिनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 10 फरवरी जन्म दिवस गुरु रविदास, 13 मार्च होली, 1 अप्रैल बैंक होली-डे, 29 मई शहीदी दिवस गुरु अर्जुन देव, 18 जुलाई ईद-उल-फितर, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 5 सितम्बर जन्माष्टमी, 2 अक्तूबर जन्म दिवस महात्मा गांधी, 22 अक्तूबर दशहरा, 27 अक्तूबर जन्म दिवस महॢष वाल्मीकि, 11 नवम्बर दीवाली, 25 नवम्बर जन्म दिवस गुरु नानक देव जी और 25 दिसम्बर क्रिसमस दिवस की छुट्टियां शामिल हैं।