Gold की बात पीछे दुनिया को अलविदा कह गया बेटा! पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 05:32 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब (जगदेव/बिपन): सोना चोरी करने के आरोपों से हुए अपमान के कारण माता-पिता के बेटे की युवावस्था में ही मौत हो गई। सरहिंद थाने की पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि युवक अनरीत सिंह बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की के दादा और माँ ने अनरीत सिंह के घर जाकर उस पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने घर से सोना चुराकर अनरीत को दिया है। अनरीत सिंह को इससे बहुत अपमान महसूस हुआ। इसी दुःख के चलते उसने ज़हरीला पदार्थ निगल लिया और लुधियाना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की की माँ और दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की की माँ को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दादा घर से फरार हो गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

