अब नहीं दिखेगा सूरज! महीनों तक अंधेरे में डूबा रहता है यह शहर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 07:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अमेरिका के अलास्का में स्थित सबसे उत्तरी शहर उत्कियागविक (पूर्व नाम: बारो) में इस साल सूरज के आखिरी बार डूबते ही 64 दिनों की पोलर नाइट की शुरुआत हो गई है। अब शहर में 22 जनवरी 2026 तक सूरज दोबारा क्षितिज पर नहीं दिखाई देगा। हर साल की तरह इस बार भी नवंबर में यहां लंबी ध्रुवीय रात का दौर शुरू हुआ है, जो कई हफ्तों तक चलता है।

धरती की धुरी के झुकाव के कारण सर्दियों में उत्तरी ध्रुव के क्षेत्रों में सूरज क्षितिज के ऊपर नहीं उठ पाता। इसी वजह से यहां कई दिनों, कभी-कभी हफ्तों या महीनों तक लगातार रात रहती है। इस घटना को पोलर नाइट कहा जाता है।

PunjabKesari

हालांकि सूरज पूरी तरह गायब रहेगा, लेकिन शहर अंधेरे में नहीं डूबेगा। यहां रोज़ कुछ घंटे सिविल ट्वाइलाइट, यानी हल्की नीली रोशनी, बनी रहती है—ठीक वैसी ही जैसी सामान्य सूर्योदय से पहले दिखाई देती है। इसी मद्धिम रोशनी में लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रखते हैं।

उत्कियागविक शहर फेयरबैंक्स से करीब 500 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यहां लगभग 4,400 लोग रहते हैं। यह इलाका प्राचीन इतिहास भी समेटे हुए है, क्योंकि इसके आसपास लगभग 500 CE तक के पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं।

अगले दो महीनों तक यहां रात-सी शाम का माहौल रहेगा और लोग रोशनी के लिए कृत्रिम साधनों पर निर्भर रहेंगे। जनवरी में जब सूरज दोबारा दिखाई देता है, तो शहर में पारंपरिक “पहली किरण उत्सव” मनाया जाता है, जो लंबे अंधेरे के बाद रोशनी की वापसी का प्रतीक है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News