एक हजार रुपए के लिए किराएदार को उतारा मौत के घाट, लाश का हाल देख उड़े पुलिस के होश

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 11:39 AM (IST)

लुधियाना (राज): डाबा इलाके में सिर्फ 1000 रुपए के लिए मकान मालिक ने लाठी से पीट-पीटकर किराएदार की हत्या कर डाली। मकान मालिक को शक था कि किराएदार ने उसके पैसे चुराए हैं। मृतक विजय मौर्य (30) है। घटना का पता चलने पर थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मकान मालिक को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी गब्बर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। लाश का हाल देख पुलिस के भी होश उड़ गए। 

जानकारी के मुताबिक डाबा के गगन नगर इलाके में गब्बर सिंह का घर है। विजय पिछले कई महीनों से उसके पास किराए पर रहता था। वीरवार की रात गब्बर सिंह के 1000 रुपए चोरी हो गए। उसे विजय मौर्य पर शक हुआ। उसने जब विजय से बात की तो उसने पैसे चोरी के आरोप से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में काफी बहस हुई लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। मगर गब्बर सिंह को विजय पर ही शक था, क्योंकि गब्बर ने लोगों को बताया था कि विजय के अलावा घर पर और कोई नहीं था।

वहीं, थाना डाबा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि गब्बर सिंह का गुस्सा कम नहीं हुआ था। देर रात फिर वह विजय के कमरे में गया और उसे पैसे देने के लिए कहने लगा। उनके बीच फिर से बहस होने लगी। इस बीच गब्बर सिंह ने लाठी से विजय को पीटना शुरू कर दिया और इतना पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद विजय तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई थी। गब्बर भी अपने कमरे में चला गया था। 

सुबह जब विजय का रिश्तेदार उससे मिलने के लिए आया तो अंदर उसका शव पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी गब्बर सिंह को काबू कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जाएगी। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News