जालंधर में भी गरमाया राजनीतिक माहौल, मतदान जारी, दिख रहा भारी उत्साह

punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 12:10 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : पंजाब में आज एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पंजाब में पंचों और सरपंचों के उपचुनाव हो रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, अगर जालंधर जिले की बात करें, तो जालंधर जिले में भी सरपंचों और पंचों का चुनाव हो रहा है।

jalandhar by election

जालंधर जिले के अंतर्गत आने वाले गांव कुलार, जगत सोहल और काहना ढेसिया में मतदान लगातार जारी है। मतदान शुरू होते ही ग्रामीणों में वोट डालने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।

jalandhar voting

लोग गांव के सीवरेज, सरकारी स्कूल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान की यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी और इसके बाद आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

by election

jalandhar election

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News