फिर एक्टिव हुआ जालंधर निगम का बिल्डिंग विभाग, की सख्त कार्रवाई
punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 11:54 AM (IST)
जालंधर (खुराना): लंबे समय से सुस्त पड़े जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग डिपार्टमैंट ने अचानक फुर्ती दिखाते हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निगम कमिश्नर और एम.टी.पी. के निर्देश पर निगम टीम ने शहर के 3 अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त व सील किया। तेल वाली गली, शेखां बाजार के निकट बनी अवैध दुकानों पर भी निगम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। इन दुकानों बारे एरिया के आम आदमी पार्टी के नेता निगम पर काफी देर से दबाव बना रहे थे पर निगम उन्हें सील नहीं कर रहा था।
इसी प्रकार निगम टीम ने न्यू जवाहर नगर मार्कीट में एक बूथ के हिस्से को डिच मशीन से तोड़ दिया जहां हाल ही में बंसल स्वीट्स का शोरूम खुला है। यहां कुछ हंगामा भी देखने को मिला। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

