जालंधर में NRI के घर पर Firing, मंजर CCTV में कैद

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 01:14 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के देहात क्षेत्र में एन.आर.आई. परिवार के घर पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भोगपुर के पास स्थित गांव भटनूरा लुबाना में अज्ञात हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ये फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।  

सीसीटीवी में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई देते हैं जो कि घर से कुछ दूरी से मोटरसाइकिल खड़ी करते हैं। इसके बाद वह गोलियां चलाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News