Jalandhar में चली गोलियां! बेखौफ हमलावरों ने घर पर की फायरिंग, दहशत में लोग

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 12:04 AM (IST)

जालंधर:  महानगर में फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला Jalandhar–Pathankot National Highway पर स्थित पचरांगा गांव से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर गोलियां चला दीं और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को सुबह करीब 3:29 बजे हेलमेट पहने दो युवक बाइक पर आए और मदन लाल नाम के व्यक्ति के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर घर के बाहर खड़ा एक व्यक्ति बाहर आ गया, लेकिन इसके बावजूद हमलावर बिना डरे फायरिंग करते रहे और फिर मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी निजी विवाद, संभवतः लड़की से जुड़े मामले को लेकर हो सकती है। हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद Bhogpur पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News