Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में NRI महिला की मौत
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:38 PM (IST)
जालंधर: नेशनल हाईवे पर सोमवार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर के पास एक कार और बजरी से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर में NRI महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी एक साथी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को फिल्लौर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सिमरनजोत कौर के रूप में हुई है, जो लुधियाना की रहने वाली थी। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिमरनजोत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर और एक अन्य महिला सुरक्षित बच गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

