Jalandhar : बिना नगर निगम की NOC के आम आदमी पार्टी ने कर दी सड़क बंद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:52 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : आज जालंधर के श्री राम चौक में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा एक प्रोग्राम किया जा रहा है। इस कारण सुबह से ही भगवान वाल्मीकि चौक से श्री राम चौक (कंपनी बाग) की ओर आने वाली सड़क पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके आवाजाही बिलकुल बंद कर दी गई है। इस कारण जहां आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क जालंधर के सिविल अस्पताल को जाती है और दूसरी तरफ दवाईयों की मशहूर दिलकुशा मार्केट है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह कि बिना नगर निगम की NOC के आम आदमी पार्टी ने यह सड़क बंद कर दी।

सड़क बंद होने की वजह से जहां आम लोगों को यहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है, वहीं मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल रहा है और उन्हें दूसरी तरफ से आने के लिए कहा जा रहा है। जब 'पंजाब केसरी' की टीम ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया तो पाया कि एंबुलेंस को भी पुलिस बैरिकेड पर रोका गया था, जिसे दूसरे रास्ते से आने के लिए कहा जा रहा था और एंबुलेंस को मजबूरन दूसरी तरफ से जाना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News