Jalandhar में दिनदहाड़े गरमाया माहौल, 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 07:22 PM (IST)
जालंधर : शहर के सबसे व्यस्त चौक में दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जबरदस्त झड़प के बाद एक्टिवा को आग लगा दी गई। आदर्श नगर में चिकचिक चौक के पास एक गाड़ी और एक्टिवा में टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद एक्टिवा को आग लग दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।

फतेह गैंग से जुड़े सदस्य और बाउंसरों में विवाद
बताया जा रहा है कि, चौक के पास स्थित दुकान के बाहर एक गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस दौरान गाड़ी सवार बाउंसरों ने एक्टिवा सवार से पहले तो मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद फतेह गैंग से जुड़े सदस्य मौके पर पहुंचे गए जिसके बाद उनकी बाउंसरो के साथ हाथापाई और जमकर विवाद हुा। इसके बाद उन्होंने एक्टिवा को आग लगा दी गई, जिससे वह पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

लोगों में दहशत का माहौल
इस तरह मामूली विवाद के बाद एक्टिवा को आग लगाने का मामला इस समय गरमाया हुआ है। दिन दिहाड़े ऐसे गुंडागर्दी और एक्टिवा को आग लगाने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि, घटना के बाद से दोनों पक्ष मौके से चले गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद एक्टिवा से तेल लीक होने होने लगा था जिसके बाद एक्टिवा सवार और गाड़ी सवार बाउंसरों में जबरदस्त बहसबाजी हुई।

यही नहीं मौके पर 3 लड़कों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और एक्टिवा को आग लगा दी गई। कई लोगों ने मीडिया के सामने आने की शर्त पर कहा कि ये एक सोची समझी प्लानिंग के साथ वारदात की गई है। ऐसे दिन दिहाड़े गुंडागर्दी और एक्टिवा को आग लगाकर लोगों में दहशत पैदा की जा रही है। लोगों का कहना है कि हाथापाईके बाद दोनों पक्ष मौके से फरारा हो गए और घायल का युवक को अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

