Jalandhar में गुंडागर्दी का नंगा नाच! डीजे विवाद के बाद घर पर हमला

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 07:44 PM (IST)

जालंधर : शहर में एक घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हमला होने की सूचना है। बताय जा रहा है कि शहर की मुस्लिम कालोनी में बदमाशों ने शादी समारोह पर डीजे को लेकर विवाद किया और घर पर ईंट पत्थर सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वारदात घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को दी। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जैमल नगर के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम था। डीजे लगा हुआ था और सभी नाच रहे कि डीजे पर गाना लगवाने को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों ने डीजे वालो के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस दौरान लोगों ने सभी को समझाकर वहाँ से भेज दिया लेकिन युवकों ने मन में रंजिश रखी कि वह रविवार दोपहर बरात के साथ जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि बदमाशों ने दोबारा उनके घर पर आकर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान उनके घर में तोड़फोड़ की और लोगों को इकट्ठा होते देख वह मौके से भाग गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News