जालंधर में चोरों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े उड़ाई एक्टिवा, शख्स को 100 मीटर तक घसीटा

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 11:38 PM (IST)

जालंधर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बांसा वाला बाजार का है, जहां दिनदहाड़े एक एक्टिवा चोरी करने की कोशिश की गई। इस दौरान रोकने की कोशिश कर रहे पंडित को चोर ने करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की शिकायत भैरों बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पंडित राम सुशील तिवारी ने थाना नंबर 4 में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पंडित राम सुशील तिवारी ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर पूजा का सामान लेने बाजार गए थे। बाजार में उन्होंने एक्टिवा खड़ी कर दी, लेकिन गलती से चाबी वाहन में ही लगी रह गई। सी दौरान एक युवक एक्टिवा के पास आया और उसे स्टार्ट कर चोरी करने की कोशिश करने लगा। जब पंडित जी ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत उसे रोकने का प्रयास किया। पंडित के मुताबिक, आरोपी एक्टिवा लेकर भागने लगा और उन्हें भी साथ में घसीटता ले गया। करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के कारण उन्हें चोटें आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News