Jalandhar में हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, घसीटते हुए खेतों में ले गया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 06:39 PM (IST)

जालंधर : गोराया के डल्लेवाल गांव के चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मारते हुए घसीट लिया और उसे खेतों में ले गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार युवक घायल हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई सुरिंदर मोहन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोराया-डल्लेवाल चौराहे पर दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की टैक्सी कार को ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार बिजली के खंभों से टकराती हुई खेतों में पलट गई।

कार में सवार युवक की पहचान जगदीश कैले पुत्र हुसन लाल निवासी जज्जा कलां के रूप में हुई है। उसने बताया कि गोराया की ओर से एक तेज रफ्तार सीमेंट से भरा ट्रक आ रहा था, जिसे डल्लेवाल गांव की ओर जाना था। वह खुद धीमी गति से चल रहा था, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक रोकने की बजाय सीधे उसकी कार को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए ले गया, जिससे कार बिजली के खंभों से टकराकर खेतों में पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 
एएसआई सुरिंदर मोहन ने बताया कि ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News