Jalandhar: हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 09:34 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : जालंधर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव दाऊदपुर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी नशे की दलदल में फंस चुका था और वह नशे की पूर्ति के लिए नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 जालंधर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News