जालंधर में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू, चालक को आया साइलेंट अटैक,  पुलिस ने देखें कैसे बचाई जान

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:39 AM (IST)

जालंधर : जालंधर के काला सिंघा रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा चकनाचूर हो गई।  मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बोलेरो चालक को गाड़ी चलाते समय अचानक साइलेंटअटैक आ गया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के समय एक्टिवा पर कोई मौजूद नहीं था और पास में बैठे लोग भी बाल-बाल बचे, वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे चालक की हालत नाजुक देख पुलिस कर्मचारियों ने बिना वक्त गंवाए मौके पर ही सीपीआर शुरू कर दी। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस चालक को अपनी सरकारी गाड़ी में अस्पताल लेकर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बोलेरो में एक महिला भी मौजूद थी, जो टक्कर के बाद मौके से चली गई। पुलिस उसकी पहचान और भूमिका को लेकर जांच कर रही है। वहीं बोलेरो चालक स्थानीय गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News