जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 04:46 PM (IST)
जालंधर (सुनील): जालंधर से दिनदहाड़े हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत दिन थाना लांबड़ा के अधीन आते चिट्टी मोड़ इलाके में युवक से मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि चिट्टी मोड़ के पास एक युवक व महिला सड़क के किनारे खड़े थे। इस दौरान एक पजेरो गाड़ी में सवार 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई और पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोगा में मंगलवार सुबह दबिश की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उससे गहराई के पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटका के पीछे पैसों के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है पर पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

