जालंधर में आवारा कुत्तों को लेकर पड़ गया पंगा, बना तनावपूर्ण माहौल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 03:50 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर के गांव लाबड़ा में आवारा कुत्तों को लेकर माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार यहां स्थित वडाला रॉयल कॉलोनी में कुत्तों और उनके मालिकों की गुंडागर्दी के कारण पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने अपने घरों में आवारा कुत्ते रखें है और वह उन्हें खुला छोड़ देते हैं।
उनका आरोप है कि कई बार कुत्तों ने बच्चों और बुजुर्गों पर हमला किया है। इसके बाद कॉलोनी ने लोगों ने आपत्ति जताई तो कुत्तों का खाना खिलाने वालों ने बाहर से अज्ञात हमलावर बुलाकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इस संबंध में इलाके के लोगों ने पुलिस को शिकायत दे दी है और कार्रवाई की मांग की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

