Gurdaspur : मंदिर से 15 किलो का पीतल का घंटा चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 04:01 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुलिस गुरदासपुर जिले के पुराना शाला पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ऐतिहासिक और धार्मिक कस्बा तालिबपुर के एक मंदिर से चोरों ने करीब 15 किलोग्राम वजन का पीतल का घंटा चुरा लिया। चोरों की तस्वीर पास के CCTV में कैद हो गई है जिसमें वे मोटरसाइकिल पर आते दिख रहे हैं और एक बोरे में कुछ भारी भरकम चीज ले जा रहे हैं। चोरी की यह घटना खजूरिया समुदाय के सिद्ध बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में हुई।
 
जानकारी देते हुए गांव की पंचायत सदस्य ज्योति खजूरिया और खजूरिया समुदाय के अन्य भक्तों ने बताया कि चोरी हुए घंटे की कीमत करीब 25 से 30 हजार है। उन्होंने बताया कि CCTV में चोरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं और यह CCTV पुलिस को भी दे दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी गांव कृष्णा नगर और जट्टूवाल के मंदिर में चोर ने चोरी की थी और उसकी CCTV फुटेज भी इलाके के लोगों ने संबंधित थाना पुराना शाला की पुलिस को दी थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब चोर लगातार धार्मिक जगहों को भी निशाना बना रहे हैं जो बहुत दुख की बात है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News