मालिक के घर में क्लब मैनेजर ने की सेंधमारी, ताला तोड़कर नकदी-गोल्ड चेन लेकर फरार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 10:12 AM (IST)

लुधियाना (राज): क्लब के एक मैनेजर द्वारा अपने ही मालिक के घर जाकर विश्वासघात करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। क्लब की दैनिक सेल और नकदी का हिसाब देने के बहाने मालिक के घर पहुंचे मैनेजर ने ऊपरी मंजिल पर बने केबिन की दराज का ताला तोड़कर नकदी और सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। क्लब मालिक परविंदर सिंह की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी मैनेजर उपेंद्र सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत और चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में क्लब मालिक (शिकायतकर्ता) ने बताया कि आरोपी उपिंदर सिंह उसके क्लब में बतौर मैनेजर काम करता था। बीते 04 अगस्त को शिकायतकर्ता के घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। व्यस्तता के चलते मालिक ने मैनेजर उपिंदर सिंह को फोन कर उस दिन की और पुरानी सेल का हिसाब व नकदी घर पर ही पहुंचाने के लिए कहा। मालिक के कहने पर उपिंदर सिंह नकदी व हिसाब देने के लिए उसके घर पहुंचा। शिकायतकर्ता ने उसे घर की ऊपरी मंजिल पर बनी केबिन में जाकर बैठने को कहा ताकि वह नीचे से निपटकर ऊपर आ सके। कुछ समय बाद जब शिकायतकर्ता खुद ऊपर केबिन में पहुंचा, तो उपिंदर सिंह वहां मौजूद नहीं था और बिना बताए जा चुका था।

मालिक को संदेह हुआ तो उसने केबिन की जांच की। उसने देखा कि केबिन में रखी टेबल की दराज का ताला टूटा हुआ था।जब दराज की तलाशी ली गई, तो उसमें रखी मोटी नकदी और सोने की चेन गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पूरा यकीन है कि कमरे में अकेला पाकर आरोपी उपिंदर सिंह ने ही ताला तोड़कर यह चोरी की है और तुरंत फरार हो गया। चोरी के बाद पीड़ित मालिक ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News