दिनदहाड़े चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लोगों में चिंता का माहौल

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 02:44 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर जिले के पाहड़ा गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए घर में दाखिल होकर नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।  

घटना की जानकारी मिलते ही घर के मालिक और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से गांव वालों में डर और चिंता का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News