Hoshiarpur: कार सवार चोरों ने शोरूम के बाहर दिया घटना को अंजाम, CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 05:08 PM (IST)

होशियारपुर (सोनू): जिले में शोरूम के बाहर चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने की सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि आरोपी कार में सवार होकर आते है और शोरूम के बाहर खड़ी पिकअप को लेकर फरार हो जाते है।

पीड़ित शाम टंडन ने बताया कि उन्होंने पिकअप रात को शोरूम के बाहर खड़ी करके घर चले गए थे। सुबह जब शोरूम में आए तो देखा पिकअप नहीं थी। इस दौरान सीसीटीवी चेक किए तो देखा कि कोई पिकअप चोरी करके ले गया है। मामला 19 अगस्त रात 1 बजे के करीब का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी होंडा सिटी में सवार थे। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद करवाई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini