कोरोना को लेकर सख्त हुआ जालंधर प्रशासन, ये इलाके माइक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 11:13 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा) : कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती तादाद और सिविल सर्जन कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुरूप डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने जिले से संबंधित 7 इलाकों को माइक्रो कंटेनमैंट जोन्स और कंटेनमैंट जोन्स घोषित किया है। इन जोन्स में 3 क्षेत्र देहाती और 4 क्षेत्र शहरी इलाकों से संबंधित हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि देहात से संबंधित गुरुद्वारा बुलंदपुरी, मेहतपुर और चाचेवाल, जमशेरखास, तहसील जालंधर-1 माइक्रो कंटेनमैंट जोन होंगे। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्थानों पर 5-5 एक्टिव करोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 14 लोकल पॉजिटिव केस आने के कारण चौधरी मोहल्ला फिल्लौर, कस्तूरबा नगर जालंधर कैंट, तहसील-1 में 6 पॉजिटिव केस, पालम विहार अलीपुर मिट्ठापुर तहसील जालंधर-1 में 5 केस और लाल कुर्ती जालंधर कैंट तहसील जालंधर-1 में 6 केस सामने आने के कारण इन सभी इलाकों को माइक्रो कंटेनमैंट जोन्स घोषित किया जाता है, जबकि देहाती इलाके में रविदासपुरा फिल्लौर में 20 लोकल पॉजिटिव केस सामने आने के कारण इसे भी कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है। थोरी ने हरेक माइक्रो कंटेनमैंट और कंटेनमैंट जोन्स के लिए विभिन्न सिविल और पुलिस अधिकारियों सहित डाक्टरों की भी तैनाती की है जोकि रोजाना इन जोन्स में जाकर चैकिंग किया करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि कोविड -19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी माइक्रो कंटेनमैंट व कंटेनमैंट जोन्स में कर्फ्यू जैसी सख्ती की जाए। उन्होंने सभी सिविल और स्वास्थ्य अधिकारियों को इन जोन्स पर निगाह रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर में घोषित सभी माइक्रो कंटेनमैंट और कंटेनमैंट जोन्स में कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र में समूह व्यक्तियों की जांच की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इन जोनों में वाहन और व्यक्तियों का कोई यातायात न हो और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती की जाए। किसी भी तरह की लापरवाही के लिए सम्बन्धित क्षेत्र का अधिकारी जवाबदेह होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News