पंजाब के ये Employees हो जाएं Alert, अब बचना होगा मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 12:12 PM (IST)

चंडीगढ़: विदेश में लंबी छुट्टियां बिताने वाले पंजाब के कर्मचारी और अधिकारी अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं। एक्स-इंडिया छुट्टी पर विदेश गए और वापस न लौटने वाले उक्त कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल के दौरान सिविल विभाग के 123 और पुलिस विभाग के 115 अधिकारी-कर्मचारी विदेश छुट्टी पर गए लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटे। 

डी. जी. पी. दफ्तर द्वारा ऐसे 84 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में आई.जी. हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने विदेश जाने की इजाजत ली थी लेकिन वे वापस नहीं लौटे।  जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

केवल 3 महीने के लिए मिलती है Ex India Leave
नियमों के मुताबिक किसी भी कर्मचारी को सिर्फ 3 महीने की ही एक्स इंडिया छुट्टी मिलती है। इन 3 महीनों का वेतन भी कर्मचारी को दिया जाता है। अधिकांश कर्मचारी एक-दो साल बाद भी वापस नहीं लौटते। इसके बाद वे दोबारा जुड़ जाते हैं। इससे सरकार के विभिन्न विभागों का कामकाज प्रभावित होता है. इसे देखते हुए अब सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।अब ऐसा करने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार प्रमोशन नहीं दिया जाएगा और उनकी विदेश यात्रा की जांच भी पूरी की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News